bharat jodo yatra
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी ने कई ज्वलंत मुद्दों को देश की जनता के सामने रखने का काम किया है। राहुल गांधी जहां गिरती हुई अर्थव्यवस्था को लेकर चिंतित हैं। वहीं, आज भारत के रुपये की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग सोनिया गांधी के लिए भी अनाप शनाप बोलते रहते हैं। करण माहरा ने कहा कि भाजपा के राज में उत्तराखंड में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है। यूकेएसएससी पेपर लीक मामला और विधानसभा में भर्ती घोटाले जैसे विभिन्न घोटाले उजागर हो रहे हैं। उत्तराखंड की बेटी अंकिता हत्याकांड के सबूतों को पुलिस की मौजूदगी में मिटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड में ना तो मेजर और ना ही सूबेदार देखने को मिलेंगे।
हरकी पौड़ी से यात्रा शिव मूर्ति चौक तक निकाली गई। इसके बाद कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इसके बाद यहां से यात्रा ज्वालापुर के लिए रवाना हो गई। ज्वालापुर के बाद लक्सर के सुल्तानपुर में यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान प्रदेश संगठन महासचिव विजय सारस्वत, मथुरा दत्त जोशी, मेयर अनिता शर्मा, विधायक रवि बहादुर, पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, अमन गर्ग, अशोक शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी, रफी खान आदि मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने यात्रा हरिद्वार जिले में अव्यवस्थाओं को सामने लाएगी। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओं का उत्पीड़न, कानून व्यवस्था में गिरावट, आंतरिक सड़कों समेत अधिकांश सड़कों का बदहाल होना जैसे मोर्चा पर प्रदेश सरकार विफल है।हरीश रावत ने कहा कि रोशनाबाद से बंदरजूड़, कलियर से बंदरजूड़ को जोड़ने वाला मार्ग, मंगलौर में झबरेड़ा मार्ग और भोगपुर मार्ग खस्ताहाल है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि जब पंचायत चुनाव होते हैं, तो धांधली कराकर सत्ता कब्जाने के लिए हरिद्वार महत्वपूर्ण हो जाता है और समस्याओं के समाधान की बारी आती है, तो भाजपा हरिद्वार को प्रदेश का हिस्सा ही नहीं मानती।