हरिद्वार। दो फाड़ हुई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के दोंनों खेमों के अध्यक्ष पद पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज सर्वसम्मपमि से चुने गए। 20 अक्टूबर को एक खेमे के संतों ने श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज को अध्यक्ष चुना था तो अब सोमवार को प्रयागराज में हुई अखाड़ा परिषद के दूसरे खेमे की बैठक में निरंजनी अखाड़े के सचिव रविन्द्र पुरी महाराज को अध्यक्ष चुना गया है। इसके बाद अब दोनों खेमों की अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी बन गए हैं।

अखाड़ा परिषद के दोनों खेमों के अध्यक्ष बने रविन्द्र पुरी


