ड्यूटी से घर वापस जा रहे एक युवक पर सांड ने हमला कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग युवक को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हा गई। घटना हल्द्वानी के लालकुंआ कोतवाली क्षेत्र की है।
बताया जा रहा है कि बिंदुखत्ता के शास्त्रीनगर निवासी मनोज जोशी उम्र 32 वर्ष पुत्र भोला दत्त जोशी देर शाम को हल्द्वानी से घर को जा रहा था। राजीव नगर बोरिंग पट्टा के पास उसकी बाइक अचानक सड़क पर आ रहे सांड से टकरा गई। जिसके बाद सांड ने मनोज पर हमला बोल दिया। जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग मनोज को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे बरेली राममूर्ति अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां मनोज की मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। मनोज की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।