पुलिस ने जान बचा कर दी महिला को नई जिंदगी
हरिद्वार। पति-पत्नी का आपस में विवाद होने पर पत्नी गुस्से में आकर गंगनहार में कूद गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल महिला की जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक रूड़की राजपुताना पुरानी तहसील निवासी महिला द्वारा अपने पति से झगड़ कर गंगनहर में छलांग लगा दी थी। सूचना मिलते ही गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगिरों की मदद से महिला को कड़ी मशक्कम के बाद गंगनहर से बाहर निकला। जिसे प्राथमिक उपचार देकर थाने पर लाया गया। महिला की मां को थाने बुला कर महिला को उनके सुपुर्द किया गया। महिला की जान बचाने पर महिला की मां व क्षेत्र की जनता ने पुलिस की प्रशंसा की।