उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नए अध्यक्ष सरदार रघुवीर सिंह महासचिव नवीन चौहान


हरिद्वार। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नए अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सरदार रघुवीर सिंह और महासचिव नवीन चौहान को सर्वसम्मति से चुना गया है। कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सोही व संगठन महासचिव के दायित्वों का निर्वहन सूर्यकांत बेलवाल करेंगे। उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से जुड़े पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए सर्वसम्मति ये यह निर्णय यूनियत के सभी सदस्यों ने किया है। इसके अलावा श्रमजीवी यूनियन के सदस्य प्रेस क्लब की सदस्यता व्यक्तिगत लेने पर भी सहमति जताई है।


विदित हो कि हरिद्वार के सक्रिय पत्रकारों के संगठन उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के हरिद्वार के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक 18 फरवरी को शंकर आश्रम स्थित एक होटल में सकुशल संपन्न हुई। श्रमजीवी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर जायसवाल ने प्रेस क्लब की सदस्यता लेने में आ रही तकनीकि समस्याओं को बारीकी से सभी सदस्यों को बताया और विगत वर्षो में यूनियन के कार्यकाल में किए गए कार्यो पर विस्तृत जानकारी सदस्यों को दी गई। जिसके बाद सभी सदस्यों ने यूनियन को नए सिरे से संगठित करने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया।

सदस्यों द्वारा आज सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:
सरदार रघुवीर सिंह अध्यक्ष
मनोज सोही
कार्यकारी अध्यक्ष
नवीन चौहान
महासचिव
सूर्यकांत बेलवाल
संगठन महासचिव
के के पालीवाल
कोषाध्यक्ष
जितेन्द्र चौरसिया
कार्यकारिणी समिति सदस्य, कुछ अन्य पदों पर चुनाव शीघ्र किए जायेंगे।
सभी सदस्यों ने वर्तमान वैधानिक स्थिति को समझते हुए यह निर्णय लिया कि वे सभी आगामी सत्र के लिए प्रेस क्लब की व्यक्तिगत सदस्यता ही लेंगे। लेकिन उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य के नाते वे एक समूह के रूप में कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *