देवभूमि से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना यहां उधमसिंह नगर जिले से सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी सगी नाबालिग बहन को हवस का शिकार बनाया। आरोपी के साले की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि बीते कुछ दिनों से पीडि़ता बदहवास रहने लगी थी। भाभी ने पीडि़ता से इसकी वजह पूछी तो अपने साथ हुए कृत्य की पूरी जानकारी उन्हें दे दी। अपने पति की इस हरकत के बारे में जानकर भाभी के भी होश उड़ गए। इसके बाद आरोपी की पत्नी ने अपने मायके जाकर अपने माता-पिता को पति की इस करतूत के बारे में बताया, जिसके बाद आरोपी के साले ने रुद्रपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी युवक डेरी में काम करता है, जबकि उसके माता-पिता यूपी में काम करते है। 21 जून को आरोपी युवक मां से मिलने यूपी गया था, तो बहन को भी साथ ले आया। इस दौरान रास्ते में उसने बहन के साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा भी उसने कई बार बहन के साथ दुष्कर्म किया।
इस घटना के बाद पीडि़ता गुमशुम रहने लगी। जब आरोपी की पत्नी ने अपनी ननद से उसके गुमशुम रहने का कारण पूछा तो उसने अपनी भाभी को आप बीती बता दी। जिसके बाद भाभी ने पति की करतूत अपने मायके में बताई। इसके बाद साले की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सीटी मनोज कत्याल ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।