संतों ने की यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने आवास पर संतों से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों से राम मंदिर सहित कई विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री आवास पहुंचे संतों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत और सम्मान किया। संतों ने योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, और दीघार्यू की कामना करते हुए यशस्वी होकर नेतृत्व करने की शुभकामनाएं दी।


संतों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों के सानिध्य में पूरे विश्व में सनातन धर्म की पताका फहरा रही है और भारत जल्द ही विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा।

इस दौरान स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी ऋषिश्वरानंद, महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी, स्वामी यतिश्वरानंद, बाबा हठयोगी, योगाचार्य स्वामी आशुतोष महाराज, स्वामी कमलेश्वर पुरी, आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *