सैन्य अधिकारी की बेटी से बलात्कार, बेटे से कुकर्म व पत्नी छेड़छाड़, मुकद्मा दर्ज

एक सैन्य अधिकारी की बेटी के साथ बलात्कार व बेटे के साथ कुकर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने सैन्य अधिकारी की पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ की। आरोपी युवक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने सैन्य अधिकारी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। मामला राजधानी देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र निवासी एक सैन्य अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी ने सिंगिंग स्टार मेकिंग नाम का एप डाउनलोड किया था। एप के माध्यम से उनकी पत्नी का सम्पर्क तनवीर से हो गया। एप से तनवीर सिंगिंग के टिप्स देता था। इसी बीच सैन्य अधिकारी प्रशिक्षण के लिए दून से महाराष्ट्र चले गए। इसी बीच सैन्य अधिकारी की पत्नी ने तनवीर को सरकारी क्वार्टर में बुला लिया। घर में सैन्य अधिकारी की 15 साल की बेटी और 11 साल का बेटा भी रहता है।

आरोप है कि घर पहुंचने के बाद आरोपी तनवीर ने उनकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। जब बच्चों ने विरोध किया तो उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। उसके बाद सैन्य अधिकारी की बेटी ने फोन कर सारी जानकारी उन्हें दी। बेटी ने बताया कि युवक उनकी मां के साथ अश्लील हरकतें करता है। उसने अपने साथ दुष्कर्म और भाई के साथ कुकर्म करने का भी आरोप लगाया। जब सैन्य अधिकारी दून वापस लौटे तो उनकी बेटी डरी हुई थी। पूछने पर उसने सारी बातें बताईं, जिसके बाद सैन्य अधिकारी कैंट थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। कैंट थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी तनवीर के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश व मामल की की जांच जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *