रामानंद पुरी महाराज हुए ब्रह्मलीन, कल दी जाएगी समाधि

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के पूर्व सचिव श्रीमहंत रामानंद पुरी महाराज आज ब्रह्मलीन हो गए। उनको गुरुवार को समाधि दी जाएगी। रामानंद पुरी महाराज काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज दोपहर बाद उन्होंने श्री राम कृष्ण मिशन अस्पताल में अंतिम संास ली।


श्री पंचायती अखाड़ा तपोनिधि श्री निरंजनी के पूर्व सचिव श्रीमहंत रामानंद पुरी महाराज ने आज ब्रह्मलीन को गए। वे करीब 70 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को अखाड़े से निकाली जाएगी। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके भक्तांें में शोक की लहर दौड़ गई।

उनके निधन पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने शोक जताते हुए उन्हें महान संत बताया। एसएमजेएन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. सुनील बत्रा ने स्वामी रामानंद पुरी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया वे कालेज के सचिव रहे हैं। उनका निधन कालेज व संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके शोक में कल कालेज बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *