मुलायम के साढू और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बीजेपी में शामिल
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। अब मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली। इससे पहले मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने भी बीजेपी का दामन थामा था। बीजेपी में आने से पहले प्रमोद गुप्ता ने बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को बंदी बनाया हुआ है। पार्टी में आज उनकी बुरी स्थिति है। गुप्ता ने कहा कि सपा में आज अपराधियों और जुआरियों को लाया जा रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने भी बीजेपी का दामन थामा है। प्रियंका मौर्य कांग्रेस की मुहिम श्लड़की हूं, लड़ सकती हूंश् की पोस्टर गर्ल हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के सचिव ने टिकट के लिए उनसे पैसे मांगे थे।
प्रमोद गुप्ता मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के रिश्तेदार हैं। 2007 में प्रमोद कुमार गुप्ता समाजवादी पार्टी से विधूना विधानसभा से विधायक चुने गए थे। विधूना के मौजूदा विधायक विनय शाक्य ने पिछले दिनों सपा का दामन थामा है, जिस पर प्रमोद गुप्ता ने सवाल उठाए थे। प्रमोद गुप्ता मुलायम सिंह यादव के साथ-साथ शिवपाल यादल के भी बेहद करीबी हैं। प्रमोद गुप्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि अखिलेश मुलायम संग अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे। कहा था कि अखिलेश मुलायम को कार्यालय में अपने साथ ले जाते और अपने साथ ले आते हैं। दावा किया गया कि मुलायम का माइक तक छीन लिया गया था।

अखिलेश ने मुलायम को बना रखा है बंदी


