वीडियोः पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, साथी फरार

हरिद्वार। जनपद के रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने अल सुबह मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश साजिद उर्फ पिस्टल को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। साजिद के पैर में गोली लगी है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।


मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के सोलानी पुल शेरपुर गांव के जंगल में बीती देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है।


आरोपित बदमाश के पास से चार पिस्टल बरामद हुए हैं। वह हथियारों का सौदागर हैं और रुड़की में पिस्टल बेचने के लिए आया था। आरोपित पर 27 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ पुलिस को इस संबंध में सूचना दी गई है।


सीओ नरेन्द्र पंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान साजिद निवासी मेरठ के थाना लोहिया नगर के लक्कीपुरा लोहिया नगर गली नंबर तीन के रूप में हुई है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *