नाबालिग को दिल दे बैठी तीन बच्चों की मां, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

हरिद्वार। प्यार जाति, मजहब नहीं देखता। यहां तक की उम्र की सीमा भी प्यार के आगे कोई मायने नहीं रखती। ऐसा ही एक मामला हरिपुर कलां ग्राम सभा में सामने आया है। जहां तीन बच्चों की मां को एक नाबालिग से प्यार हो गया। इसका पता परिजनों को चला तो पुलिस स्टेशन में हंगामा हो गया। महिला की जिद को देखते हुए पुलिसकर्मियों की भी टेंशन बढ़ गई। पति और नाबालिग लड़के के परिजन महिला को समझाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान लोगों की भीड़ भी एकत्रित हो गई। दोनों पक्ष के लोगों के थाने पहुंचने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। महिला ने नाबालिग से शादी न होने पर खुदकुशी की धमकी तक दे डाली। काफी देर चले विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। एक बार समझौता होने के बाद महिला ने दोबारा हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस को महिला के खिलाफ कार्रवाई करनी पड़ी।


जानकारी के अनुसार हरिपुरकला में रहने वाली एक महिला को नाबालिग लड़के से प्यार हो गया। दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ी, तो साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। धीरे-धीरे प्यार का यह सिलसिला आगे बढ़ा। इसकी भनक महिला के पति और नाबालिग के परिजनों को लगी। बीते मंगलवार को उन्होंने महिला और नाबालिग को एक स्थान पर साथ बैठे हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों ही ओर से हंगामा शुरू हो गया। मामला बढ़ने पर महिला का पति और नाबालिग के परिजन रायवाला थाने पहुंचे। महिला ने नाबालिग से शादी नहीं होने पर खुदकुशी करने की धमकी दी। पुलिस ने बामुश्किल दोनों पक्षों के लोगों को समझाया, इसके बाद वह वापस लौट गए।

थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप पंत ने बताया कि एक बार समझौते के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन महिला ने दोबारा हंगामा कर दिया। इस पर पुलिस ने सख्त रवैय्या दिखाते हुए महिला पर शांति भंग की धारा में कार्रवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *