देवभूमि में गुरु और शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने की घटना सामने आई है। जहां कंम्प्यूटर टीचर ने नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला पिथौरागढ़ जनपद का है। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी कि 9 अगस्त की रात करीब 12.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया। घर में जब आवाज आई तो परिजनों ने एक युवक को भागते हुए देखा। अपनी 15 वर्षीय नातिनी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि जो व्यक्ति आया था वह करुंप्यूटर शिक्षक है। बताया कि वह अक्सर मौका पाकर कम्प्यूटर कक्ष में शिक्षक छेड़खानी करते रहते हैं और इस सम्बन्ध में किसी को बताने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देते है। इतना ही नहीं उसके द्वारा व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने के लिए दबाव बनाया जाता है।
9 अगस्त की रात में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। मामले में नाबालिग के नाना की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित की गई, जिसके बाद पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने आरोपी 26 वर्षीय शिक्षक निवासी ग्राम जजुराली थाना कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी विवेकानन्द कॉलोनी गुघपौड़ थाना कोतवाली पिथौरागढ़ को लछैर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी भागने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।


