यूट्यूबर तनु रावत के आश्रम में हुए विवादित डांस पर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

ऋषिकेश। योगनगरी ऋषिकेश स्थित श्री जयराम आश्रम में यूट्यूबर तनु रावत के विवादित डांस को शूट करने पर वह स्थानीय लोगों के निशाने पर आ गई। स्थानीय लोगों ने मामले में रोष व्यक्त करते हुए आश्रम प्रबंधन से कार्रवाई की मांग की है।

योगनगरी के साथ-साथ धर्मनगरी की छवि को कभी स्थानीय तो कभी बाहरी तत्वों ने चोट पहुंचाई। कुछ दिन पूर्व शहर के एक होटल में ऑडिशन के नाम पर बुलाई गई कम उम्र की लड़कियों की ड्रेस सेंस पर हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए विरोध किया था। इस बार विवादों में आईं यूट्यूबर तनु रावत। जिसके विवादित डांस को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि तनु रावत अक्सर आश्रम क्षेत्र में अशोभनीय नृत्य और वीडियो शूट करती हैं, जिससे आश्रम की मर्यादा और धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा एक मुस्लिम धर्म के व्यक्ति को आश्रम क्षेत्र में दुकान दिलाने का प्रयास किया गया, जिससे विवाद और भी गहराया है। लेकिन अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन और आश्रम प्रबंधन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि धार्मिक स्थलों की गरिमा और सामाजिक वातावरण सुरक्षित बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *