श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर वह जंगम शिवालय के श्री महंत कृष्णागिरी महाराज ने कहा है कि कहा कि गुरू बिना ज्ञान संभव ही नहीं है। गुरू ही ईश्वर को प्राप्त करने का रास्ता बताता है। मां के बाद गुरु ही वह व्यक्ति है, जो व्यक्ति के जीवन में प्रकाश फैलता है।
उन्होंने कहा की गुरु शब्द का अर्थ है की अज्ञान रूपी अंधकार का नाश कर ज्ञान रूपी प्रकाश को फैलाने वाला। कृष्णा गिरी महाराज ने कहा की बिना गुरु के जीवन में उन्नति संभव ही नहीं है। व्यक्ति आर्थिक उन्नति भले ही कर ले, किंतु व्यक्ति श्रेष्ठ मानव नही बन सकता। गुरू मार्ग में आने वाली बधाओं का हल भी बताते हैं। इसलिए जीवन मे गुरू का होना बहुत आवश्यक है।
इससे पूर्व गुरु पूजन किया गया। इसके बाद भोजन प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संत, भक्त मौजूद थे।