सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नाबालिग लड़कियों के दो ग्रुप आपस में लड़ रहे हैं। लड़ाई एक-दूसरे पर कमेंट्स को लेकर हुईं। वीडियो डाकपत्थर का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवा भी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लड़कियों की लड़ाई का वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि लड़कियां क्षेत्र के ही एक विद्यालय की छात्राएं हैं। वीडियो डाकपत्थर के तिकोनिया पार्क का बताया जा रहा। पुलिस के अनुसार लड़कियां नाबालिग हैं। एक दूसरे को जानती हैं। किसी बात को लेकर आपस में युवतियों का झगड़ा हो गया। लड़कियों के परिजनों को पुलिस चौकी बुलाया गया था। साथ ही उन्हें डांट-फटकार भी लगाई गई है। परिजनों ने दोबारा ऐसी हरकतें न होने का भरोसा दिया है।

लड़कियों के गुटों में जमकर चले लात-घूंसे


