संतान ना होने पर पत्नी को दिया तीन तलाक, दूसरी लड़की को लेकर भागा आरोपी

रूद्रपुर। शादी के सात वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान नहीं होने पर पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति यूपी में शिक्षक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रूदपुर कोतवाली में पीडि़ता ने तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर में पीडि़ता ने बताया कि 22 फरवरी 2015 को उसका विवाह इरशाद अहमद निवासी ग्राम उदयपुर माफी थाना अमरिया, जिला पीलीभीत यूपी के साथ हुआ था। इरशाद कस्बा अमरिया में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। आरोप है कि शादी के सात साल बीतने के बाद भी उनके कोई संतान नहीं हो पाई, जिस कारण से इरशाद उससे नाराज रहता है। कई बार पीडि़ता ने दोनों का इलाज कराने का भी आग्रह किया, किन्तु इरशाद व ससुराल वालांे ने अनसुना कर दिया। कुछ समय बीतने पर इरशाद दूसरा विवाह करने की जिद करते हुए उस पर दबाव बना रहा था। विरोध करने पर इरशाद व उसके ससुराल वालों ने उसे प्रताडि़त किया।
जिसके बाद 10 फरवरी 2023 को इरशाद ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता के परिजनों ने इरशाद व उसके परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने एक ना सुनी। इसके बाद 15 फरवरी 2023 को इरशाद किच्छा निवासी एक युवकी को लेकर भाग गया। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर आरोपी इरशाद समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *