संजय गुप्ता की सक्रियता से हरिद्वार की राजनीति में आई गर्माहट
हरिद्वार। नगर निगम के चुनाव नजदीक आ गए हैं। ऐसे में नेताओं ने अभी से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि मेयर पद के लिए अभी चुनाव में ताल ठोकने वालों के नाम स्पष्ट नहीं हुए हैं, किन्तु दो नाम चर्चाओं में हैं।
एक ओर निगम की सीट साधारण होने पर खुद मेयर पति अशोक शर्मा चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर लक्सर सीट से पूर्व भाजपा विधायक संजय गुप्ता भी चुनाव लड़ने का मन बना रहे हैं। यही कारण है कि काफी समय से संजय गुप्ता हरिद्वार शहर में सक्रिय हैं। वहीं यदि उन्हें मेयर का टिकट नहीं मिलता है तो शहर सीट से वेे विधानसभा चुनाव में अपनी ताल जरूर ठोकेंगे। हालांकि विस चुनाव में अभी काफी समय है, किन्तु तैयारियां अंदरखाने शुरू की जा चुकी हैं।
संजय गुप्ता की शहर में सक्रियता के राजनैतिक गलियारों मंे कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं संजय गुप्ता की शहर में सक्रियता ने कई नेताओं को परेशान किया हुआ है। अब देखना है कि राजनीति का ऊंट किस करवट बैठता है। संजय गुप्ता मेयर का चुनाव लड़ते हैं या फिर विधानसभा का।


