सनातन परम्पराओं के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में कार्य कर रहा बंगलाः विश्वेश्वरानंद

ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी


हरिद्वार।
श्री सूरत गिरि बंगला गिरिशानंदाश्रम के दशम् पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ आश्रम के एकादश पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज सानिध्य में मनायी गई। पुण्यतिथि के अवसर पर प्रातः ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज के श्री विग्रह का पूजन-अर्चन किया गया।
इस अवसर पर महामण्डलेश्वर आचार्य स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहाकि गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज तप व त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उनके पुरूषार्थ व कृपा का ही प्रताप है की आश्रम दिन प्रतिदिन उन्नति की ओर अग्रसर है तथा सनातन परम्पराओं के संरक्षण, संवर्धन व उन्नयन की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।


उन्होंने कहाकि गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज ने जिन प्रकल्पों को आरम्भ किया था, उनका भलीभांति संचालन किया जा रहा है। वैदिक विद्धानों को तैयार करने में बंगला अपनी महती भूमिका अदा करने के साथ गौ सरंक्षण व संवर्धन की दिशा में भी कार्य कर रहा है।


इससे पूर्व स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज के श्रीविग्रह का अभिषेक, पूजन-अर्चन व रूद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर कोठारी स्वामी उमानंद गिरि महाराज, स्वामी विश्वस्वरूपानंद गिरि महाराज, स्वामी कमलानंद गिरि, गोपालानंद सरस्वती, महंत स्वामी रामानंद गिरि, स्वामी ब्रह्मानंद तीर्थ, आश्रमस्थ संत, वैदिक विद्वान, विद्यार्थी आदि ने उपस्थित होकर स्वामी ब्रह्मानंद गिरि महाराज को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *