हरिद्वार। जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने से हडकंप मच गया। जनपद के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के हजारा गांव के जंगल में मिले शव की शिनाख्त संजीव पुत्र फलेल सिंह निवासी टोंगिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक संजीव उम्र 39 वर्ष शनिवार की दोपहर जंगल में लकड़ी लेने के लिए गया था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। आज वन कर्मियों ने जंगल में शव के लटके होने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रूड़की अस्पताल भिजवाया। इस मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आत्महत्या का कारण गृहक्लेश बताया जा रहा है।