बस का हुआ ब्रेक फ्रेल, ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा, 5 घायल

एनएच-58 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसा कौडियाला के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि एक बस ब्रेक फेल होने के कारण पहाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में 5 यात्री चोटिल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश से निकले 200 यात्रियों का जत्था जीएमओ की सात बसों में बदरीनाथ की यात्रा कर लौट रहा था। इन सभी यात्रियों ने रात्रि को देवप्रयाग में नाइट स्टे किया। सुबह ये सभी बसें ऋषिकेश की तरफ रवाना हो गयीं। इनमें से एक बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया। मार्ग में ढलान होने के चलते वाहन चालक ने सब्र दिखाते हुए बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। इस दौरान 5 यात्री चोटिल हो गए। घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की सहायता से ऋषिकेश भेज दिया गया। देवप्रयाग कोतवाली के एसएसआई अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि कुल दो सौ यात्री सात बसों में बदरीनाथ की यात्रा कर लौट रहे थे। आंध्र प्रदेश के इन तीर्थ यात्रियों की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें पांच यात्री घायल हो गए थे। घायल तीर्थ यात्रियों को इलाज के लिए ऋषिकेश भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *