समाज में सेवा प्रकल्प के रूप में कार्य कर रही भाविपः गुप्ता

हरिद्वार। भारत विकास परिषद समाज में संपर्क, संस्कार, सहयोग, सेवा, समर्पण के संकल्प के साथ समाज के गरीब लोगों के लिए सेवा प्रकल्प के रूप में कार्य कर रही है। यह विचार परिषद के क्षेत्रीय सचिव सेवा ब्रज प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किए।


भगतसिंह चौक के पास स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद की पंचपुरी शाखा की नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुप्ता ने कहासकि व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही मानव व समाज के लिए सेवा भाव को पूर्ण कर सकता है। परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि एके श्रीवास्तव ने कहाकि कार्यकर्ता अपने कार्य में व्यस्त रहने के बावजूद वंचित व गरीब लोगों की सहायता कर रहे हैं।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक कुशलपाल सिंह चौहान ने कहा कि परिषद एक अराजनैतिक संगठन है। जो वर्ष 1962 से समाज के वंचित व गरीब लोगों के लिए कार्य करता आ रहा है। जिला सह संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने कहाकि पंचपुरी शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष निखिल वर्मा ने अध्यक्ष चुने जाने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वाहन करते हुए संगठन की उन्नति के लिए कार्य करेंगे।


इससे पूर्व कार्यक्रम में अधिष्ठान अधिकारी व प्रांतीय वित्त सचिव ललित चंद्र पांडे ने अध्यक्ष पद पर निखिल वर्मा, सचिव पद पर सौरभ सक्सेना, कोषाध्यक्ष पर विकास गिरी महिला संयोजिका मिनी पुरी तथा उपाध्यक्ष पद पर विश्वास सक्सेना व कुशल श्रीवास्तव एवं विधा सागर शर्मा को नवनियुक्त कार्यकारिणी की शपथ दिलवाई।


इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एनसीआर एकके क्षेत्रीय सचिव सेवा बीपी गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय वित्त सचिव ललित चंद पांडे, जिला संयोजक कुशल पाल सिंह चौहान, जिला सह संयोजक अमित कुमार गुप्ता ने परिषद महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में देश भर में कार्य कर रही है। दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव संजीव लांभा व सचिव सौरभ सक्सेना संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में विनोद चौधरी, द्विजेंद्र पंत, धर्मपाल सिंह, बलराम सेठी, सीमा चौहान, अनु शर्मा सुशील शर्मा, मोनू, पूजा अरोरा सचिन नामदेव, ललित जोशी नवीन कार्यकारणी सदस्यों का स्वागत किया। नव नियुक्त अध्यक्ष निखिल कुमार वर्मा ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत, माल्यापर्ण, बुके एवम स्मृति चिन्ह देकर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *