ट्यूशन पढ़ने के बहाने एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवक कई साल से नाबालिग का शोषण करता आ रहा था।
इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मानने की धमकी देता था। मामला उत्तराखंड के जिला बागेश्वर का है। आरोपी युवक हिंदू जागरण मंच की युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष है। पीडि़ता के पिता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बागेश्वर के द्यांगण क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी नाबालिक बेटी के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म और शारीरिक शोषण किया। आरोप लगाया कि नवीन रौतेला पुत्र सुरेंद्र सिंह रौतेला काफी समय से उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते समय पीछा करता था। पीडि़त के पिता ने ट्यूशन के बहाने उसके साथ दुष्कर्म करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। पॉक्सो अधिनियम में मामला पंजीकृत करने के बाद बागेश्वर की प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने आला अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। मामला उप निरीक्षक मीना रावत के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


