देहरादून। स्थानांतरण के बावजूद आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक अमित जैन द्वारा अनियमितता बरते जाने पर सीएम धामी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
दरअसल, अमित जैन ट्रांसफर के बावजूद चेक काट रहे थे। यह जानकारी सीधे सरकार को मिली थी। मुख्यमंत्री ने इसकी गोपनीय जांच कराई तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद अमित जैन को निलंबित करने के आदेश अफसरों को दिए गए। सचिवालय के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।


