हरिद्वार। शाही स्नान के के बाद हरकी पैड़ी पर किन्नर अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की तबीयत खराब हो गई। ये देखकर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में हरकी पैड़ी से एंबुलेंस में लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को अस्पताल ले जाया गया। लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी गंगा स्नान के बाद जैसे ही वह गंगा सभा कार्यालय से आगे निकलीं वैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। वह लड़खड़ाने लगीं। जिसके बाद सर पर हाथ रखते हुए वह कुछ कदम आगे बढ़ीं। लेकिन अचानक उनके भक्तों ने उन्हें संभाला। बाद में प्रशासन ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेज दिया।

स्नान के बाद किन्नर अखाड़े की प्रमुख लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की तबीयत बिगडी, अस्पताल में भर्ती


