भतीजी संग ताऊ ने किया मुंह काला, गिरफ्तार

नाबालिग से दुराचार के मामले में सतपुली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला बीते साल मई माह का है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी नाबालिग का ताऊ बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार पौड़ी तहसील के अंतर्गत एक गांव में ताऊ ने अपनी ही भतीजी के साथ दुराचार किया। घटना मई 2021 की है। जहां घर में अकेली नाबालिग के साथ उसके अपने ही ताऊ ने मुंह काला किया। परिजनों को इस मामले में तब खबर हुई जब नाबालिग की तबीयत खराब होने लगी। नाबालिग की मां उसे अस्पताल लेकर आई। डाक्टरों के नाबालिग का परीक्षण करने के बाद पता चला कि नाबालिग 5 महीने की गर्भवती है। डॉक्टर की सूचना पर राजस्व पुलिस में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद परिजनों ने राजस्व पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई।

राजस्व पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद मामले को सतपुली रेगुलर पुलिस को सौंपा गया। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिंह चौहन ने महिला एसआई दीपा शाह को जांच की जिम्मेदारी सौंपी। एसआई दीपा शाह ने बताया कि आरोपी काफी समय से गायब था। पुलिस ने पतारसी-सुरागकसी के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *