यमुनोत्री बस हादसा: जौलीग्रांट लाए गए 25 शव, एयरलिफ्ट कर भेजें जाएंगेे खजुराहो

उत्तरकाशी बस हादसे का शिकार हुए 25 तीर्थयात्रियों के शव हिमालय हॉस्पिटल जौलीग्रांट पहुंचाये गये हैं। सभी शवों को आज दोपहर 2 बजे सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से मध्य प्रदेश के खजुराहो ले जाया जाएगा। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।


मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों के शव दो ट्रकों के जरिए उत्तरकाशी से हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट पहुंचाए गयें। जबकि चार घायलों का इलाज जारी है। इससे पहले एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी घटनास्थल डामटा पहुंचे। जहां उन्होंने हादसे की जानकारी ली और वजह भी जानी। सीएम शिवराज चौहान ने बस चालक के हवाले से बताया कि बस का स्टेरिंग फेल गया था। जिस वजह से बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। उधर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने उत्तरकाशी हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कहा कि बस का स्टेयरिंग फेल होने के चलते यह दुर्घटना हुई। ड्राइवर ने पहाड़ से टकराकर बस को रोकने का प्रयास किया। लेकिन पहाड़ से टकराकर बस खाई में गिर गई। मध्य प्रदेश के 3 यात्री दुर्घटना में घायल हुए हैं, उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपए की राशि देंगे। घायलों का इलाज निशुल्क हो उसकी भी व्यवस्था करेंगे।


बता दें कि 5 जून देर शाम मध्य प्रदेश के यात्रियों की एक बस संख्या यू के 04-1541 यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। खाई में गिरते ही बस के दो हिस्से हो गए। यह बस यात्रियों को लेकर हरिद्वार से चली थी, जो यमुनोत्री जा रही थी। तभी डामटा के पास अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में उत्तराखंड के दो लोग भी शामिल हैं, जो चालक और परिचालक हैं।

घटना में मरने वालों के नाम
1 अनिल कुंवर पुत्र जागेश्वर प्रसाद (उम्र 50 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
2 मेनका कटेहा पत्नी लूले (उम्र 56 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
3 रामकुवर (उम्र 58 वर्ष), निवासी- सांठ एसपी सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
4 उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार द्विवेदी (उम्र 59 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
5 अवधेश पांडे पुत्र पवाई (उम्र 62 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
6 राजकुमार (उम्र 58 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
7 रूप नारायण (उम्र 62 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
8 गीताबाई पत्नी राज जी राम (उम्र 64 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
9 राजकुमार पुत्र मरुराम (उम्र 39 वर्ष), निवासी- कक गुनोट, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
10 शीला बाई पत्नी राम भरोसे (उम्र 60 वर्ष) निवासी- अमानगंज, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
11 जनक कुंवर पुत्र मानसिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी- छतरपुर, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
12 जागेश्वर (उम्र 7 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
13 बांके बिहारी (उम्र 70 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
14 रामसजी पत्नी बांके बिहारी (उम्र 54 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
15 सोमत रानी पत्नी गजराज सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
16 सरन सिंह पुत्र चंदन सिंह (उम्र 50 वर्ष), जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
17 बद्री शर्मा (उम्र 64 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
18 चंद्र काली पत्नी बद्री प्रसाद (उम्र 50 वर्ष), निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
19 सरोजी बाई (उम्र 50 वर्ष) निवासी- मोहंद्रा, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
20 करन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
21 हरिनारायण दुबे (उम्र 61 वर्ष) निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
22 शंकुतला पत्नी अवधेश (उम्र 58 वर्ष), निवासी- पवई, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
23 राम भरोसे (उम्र 60 वर्ष), निवासी- एसपी सुनवानी, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
24 दिनेश कुमार (उम्र 60 वर्ष), निवासी- एसपी सुनवानी, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
25 राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
26 विक्रम बोरा पुत्र केसर सिंह बोरा (उम्र 29 वर्ष), निवासी- अल्मोड़ा, उत्तराखंड बताए गए हैं।

घायलों के नाम
1 उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह (उम्र 63 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
2 हीरा सिंह पुत्र धर्म सिंह (उम्र 45 वर्ष), निवासी- पिथौरागढ़, उत्तराखंड
3 हाथी राजा पत्नी उदय सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- सिमरिया, जिला पन्ना, मध्यप्रदेश।
4 राजकुमार पुत्र नकलूम (उम्र 58 वर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *