हमारी बात मानो, दो करोड़ लो और चुप हो जाओ, वरना फंसा दी जाओगी!

हरिद्वार। समाज को सन्मार्ग दिखाने वाले को संत कहा जाता है। यदि भगवा धारण कर दूसरों को कुमार्ग दिखाएं और खुद भी उसी कुमार्ग का अनुसरण करें, तो ऐसे भगवाधारियों को क्या कहा जाएगा?

ऐसा ही भगवा धारण कर कुमार्ग पर चलने और दूसरों को धकेलने का एक मामला प्रकाश में आया है। एक अखाड़े के दो वरिष्ठ संतों ने साध्वी दुर्गाचार्य कंचन भवानी को एक मामले को निपटाने और अपनी जुबान बंद रखने के लिए दो करोड़ रुपये देने की पेशकश की है।

बकौल कंचन भवानी, कुमार्ग पर धकेलने की पेशकश करने वालों का कहना है कि इस पैसे से आप मंदिर बनवाएं और चाहें तो ऐश करें। बस अपनी जुबान बंद रखें और बिना दाढ़ी-मूंछ रखने वाले निष्कासित महामंडलेश्वर का पैचअप करवा दें।

बकौल कंचन भवानी, यदि आप ऐसा नहीं करती हैं तो कहीं न कहीं आपको फंसा दिया जाएगा, जो आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

एक तरह से वरिष्ठ भगवाधारियों ने उन्हें सीधे रिश्वत देने की पेशकश करने के साथ ही धमकी देने का भी काम किया है। साथ ही बात न मानने पर बुरा होने की बात भी कही है, जो भगवाधारियों के आचरण को स्वतः ही प्रदर्शित करती है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि साध्वी दुर्गाचार्य कंचन भवानी उनकी पेशकश को मानती हैं या फिर कुमार्गी भगवाधारी कंचन भवानी का अहित करने में कामयाब हो पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *