द्वारका रामलीला में गूंजा MAAsterG का संदेश, श्रीराम के आदर्शों से सतयुग लाने का आह्वान

अहंकार का त्याग कर जीवन में उतारें श्रीराम के आदर्श और श्रीकृष्ण के उपदेश : MAAsterG


नई दिल्ली। द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की ओर से आयोजित 15वीं श्री रामलीला एवं विजयादशमी समारोह में MAAsterG विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों और भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री जय प्रकाश और दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष यश दबास सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


MAAsterG ने कहा कि कलियुग में भी श्रीराम के आदर्शों और श्रीकृष्ण के वचनों को अपनाकर सतयुग जैसी परिस्थितियां बनाई जा सकती हैं। इसके लिए मनुष्य को सबसे पहले अपने अहंकार का त्याग करना होगा। उन्होंने कहा कि सतयुग किसी नए युग की प्रतीक्षा करने से नहीं, बल्कि स्वयं के भीतर परिवर्तन लाने से प्रकट होता है।


‘मिशन 800 करोड़’ का उद्देश्य खुशी पहुंचाना
आयोजकों की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, MAAsterG को वर्ष 2007 में आत्मबोध हुआ। इसके बाद उन्होंने करीब 19 वर्षों तक अपने अनुभवों और विचारों को लोगों के साथ साझा किया। दिसंबर 2023 में उन्होंने अपने ज्ञान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर MAAsterG नाम से शुरुआत की। इसी क्रम में ‘मिशन 800 करोड़’ शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति तक खुशी का संदेश पहुंचाना है। मिशन का नारा ‘हैप्पीनेस गारंटीड’ है।


MAAsterG और उनकी कम्युनिटी टीम अब तक 900 से अधिक कार्यक्रम कर चुकी है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से दिल्ली और कोलकाता के पुलिस मुख्यालयों, भारतीय सेना, बार एसोसिएशनों, विश्वविद्यालयों और अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सहित विभिन्न मंचों पर विचार साझा किए गए हैं।


MAAsterG का संदेश है, ‘रोज की एक वाणी रखे दुखों से दूर।’ उनका ज्ञान ‘MAAsterG’ और ‘God Home Journey’ नामक यूट्यूब चैनलों पर निःशुल्क उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *