हाईस्कूल से परास्नातक तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे प्रतिभाग, 7-8 औद्योगिक इकाइयों के शामिल होने की संभावना
हरिद्वार। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार की ओर से 16 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस मेले में करीब 400 रिक्तियों के लिए युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने की संभावना है।
प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि रोजगार मेले में हरिद्वार क्षेत्र की करीब 7 से 8 औद्योगिक इकाइयों के प्रतिभाग करने की संभावना है। हालांकि, मेले में शामिल होने वाली कंपनियों की संख्या में बदलाव संभव है। रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, प्लंबर, स्नातक और परास्नातक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
बायोडाटा और प्रमाणपत्र लाना जरूरी
इच्छुक अभ्यर्थियों को 16 सितंबर को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए बायोडाटा की दो प्रतियां, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र तथा सेवायोजन प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय हरिद्वार से संपर्क कर सकते हैं।


