गौकशी के पुराने आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा, 16 गिरफ्तार

पथरी क्षेत्र में विशेष अभियान, पुलिस ने आरोपियों का बनाया अलग रजिस्टर, दोबारा संलिप्तता पर गैंगस्टर-गुंडा एक्ट की चेतावनी


हरिद्वार। गौकशी के मामलों में पूर्व में जेल जा चुके आरोपियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना पथरी पुलिस ने विशेष सत्यापन अभियान चलाकर गौकशी के मामलों में पूर्व में जेल जा चुके 16 आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया।


पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में गौकशी जैसी गतिविधियों में पूर्व में संलिप्त रहे लोगों की तस्दीक करना और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना है। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर उन्हें भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चेतावनी दी कि यदि भविष्य में थाना क्षेत्र में किसी व्यक्ति की गौकशी या इससे जुड़ी गतिविधियों में संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस ने गौकशी के मामलों में पूर्व में संलिप्त रहे आरोपियों का अलग से रजिस्टर भी तैयार किया है। इसमें आरोपियों के नाम, पते और मोबाइल नंबर दर्ज किए गए हैं, ताकि उनकी गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके।


इन 16 आरोपियों को लिया गया हिरासत में
पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए आरोपियों में अकरम पुत्र जहूर हसन, रियाजूल पुत्र जहूर, अकबर पुत्र शरीफ, रफीक पुत्र मंगता, शाहवीर पुत्र सदीक, जिहान पुत्र स्व. मोहम्मद, इस्तकार पुत्र मकीम, इकरार पुत्र इसरार, आरीफ पुत्र जिम्मू, समून पुत्र तहसीन, तुफैल पुत्र इस्लाम, अब्दुल रहमान पुत्र मुस्तफा, सलमान पुत्र समशीद, सलमान पुत्र निसार उर्फ कल्लू, सलमान पुत्र समशीद तथा सय्यद पुत्र बसीर शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *