ज्वालापुर में दो अवैध निर्माण सील, प्राधिकरण की कार्रवाई

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने ज्वालापुर क्षेत्र में चल रहे दो अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया।


प्राधिकरण के अनुसार, बाबर कॉलोनी, ईदगाह रोड के निकट श्री शौकत अली द्वारा लगभग 15×15 फीट क्षेत्रफल में भूतल पर तथा श्रीमती मुसर्रत द्वारा लगभग 40×50 फीट क्षेत्रफल में भूतल पर बिना स्वीकृति निर्माण कराया जा रहा था।


प्राधिकरण ने दोनों मामलों में अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत वाद दर्ज किए थे। लगातार चेतावनी और निर्माण कार्य रोकने के निर्देशों के बावजूद निर्माण जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों निर्माणों को सील कर दिया।


प्राधिकरण ने मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना विधिवत स्वीकृति प्राप्त किए किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *