पत्रकार और नेता से अभद्रता के बाद जिला खनन अधिकारी कासिम रजा हटाए गए, अमित गौरव को मिली जिम्मेदारी

हरिद्वार। जिले के जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब अमित गौरव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्रवाई हाल ही में एक पत्रकार और यूकेडी के साथ कथित अभद्र व्यवहार और उसका मोबाइल छीनने के प्रयास के मामले के बाद हुई है। इसके अलावा एक यूकेडी नेता के साथ बदतमीजी किए जाने की शिकायत भी सामने आई थी, जिसके बाद विभागीय स्तर पर मामला गंभीरता से लिया गया।

जानकारी के अनुसार, कासिम रजा के कार्यकाल को लेकर लंबे समय से विभिन्न प्रकार की चर्चाएं और विवाद बने हुए थे। हाल ही में एक पत्रकार का मोबाइल छीनने के प्रयास और एक यूकेडी नेता के साथ कथित अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया था। इस घटना के बाद विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और पत्रकार संगठनों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बढ़ते दबाव और विवाद के बीच शासन ने कासिम रजा को पद से हटाने का निर्णय लिया।


अब उनके स्थान पर अमित गौरव को जिला खनन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि नए अधिकारी के सामने विभाग की कार्यप्रणाली को पारदर्शी बनाने, खनन गतिविधियों की निगरानी मजबूत करने और जनता का विश्वास बहाल करने की चुनौती होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *