कनखल में वाहनों के शीशा तोड़ गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर कोतवाली कनखल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनों के शीशे तोड़ने और हुड़दंग करने वाले 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपित देर रात सड़कों और मोहल्लों में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ते थे। क्षेत्र में पूर्व में भी इस प्रकार की कई घटनाएं सामने आ चुकी थीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी थी। घटना के खुलासे में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और चिन्हित गतिविधियों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपित नशे के आदी हैं और नशे की हालत में हुड़दंग तथा तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनमें से कुछ आरोपी पूर्व में मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते वंश पुत्र कैलाश, उम्र 20 वर्ष, सचिन पुत्र भूरे, उम्र 20 वर्ष, विषु पुत्र पप्पू, उम्र 23 वर्ष, सोनू पुत्र रामसुधार, उम्र 24 वर्ष व सूरज उर्फ भानू पुत्र शिवनंदन सैनी, उम्र 19 वर्ष, निवासीगण हनुमानगढ़ी, थाना कनखल, हरिद्वार बताए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *