देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य में पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 11 पुलिस अधिकारियों को विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश जारी होने के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती के लिए रवाना होने को कहा गया है।
इन अधिकारियों के हुए तबादले
तपेश कुमार चन्द्र को 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है।
नीरज सेमवाल का देहरादून से उधमसिंह नगर तबादला किया गया है।
सुमित पाण्डेय को नैनीताल से हरिद्वार तैनाती दी गई है।
अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है।
आशीष जोशी का सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार स्थानांतरण किया गया है।
विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल भेजा गया है।
विमल रावत को उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।
नताशा सिंह का हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून तबादला हुआ है।
निहारिका सेमवाल को पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत भेजा गया है।
तुषार बोहरा को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून तैनाती दी गई है।
अखलेश कुमार का पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर तबादला किया गया है।
उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डीजीपी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रही है।


