हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर लौट रहे 8 लोगों की हादसे में मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चंबा क्षेत्र के नैल–कोटी कॉलोनी मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में गिर गया।


अंतिम संस्कार से लौट रहे थे सभी लोग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल 9 से 10 लोग सवार थे।


8 लोगों की मौके पर मौत, 2 घायल
हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान उत्तम (30 वर्ष), ग्राम लोस्तु बड़ियारगढ़
अंकित (22 वर्ष), ग्राम नेलचामी, घनसाली
दोनों घायलों का इलाज बौराड़ी जिला अस्पताल में जारी है।


SDRF और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही SDRF और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया गया, जिसमें दो घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


प्रशासन और डीएम मौके पर
हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और जिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
सीएम धामी ने जताया गहरा शोक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *