MAAsterG का वृंदावन में आयोजित ‘5वां वर्ल्ड स्पिरिचुअल उत्सव’ 108 घंटे लगातार प्रसारित होने वाला दिव्य एवं अद्वितीय कार्यक्रम

वृंदावन की पावन धरती पर आध्यात्मिक गुरु ‘MAAsterG और गॉड होम जर्नी फाउंडेशन’ द्वारा 5वां वर्ल्ड स्पिरिचुअल उत्सव’ 26 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया है । ये पाँचवा ऐसा विशिष्ट समागम है जहाँ विश्व भर से MAAsterG की संगत एक आध्यात्मिक उत्सव के लिए एक परिवार की तरह एकत्र होगी जो धर्म, जाति, नागरिकता, आयु या सामाजिक ओहदे जैसे वर्गीकरण से परे है ।

MAAsterG ऐसे वार्षिक उत्सवों का आयोजन विभिन्न स्थानों में 2018 से करते आ रहे हैं । विगत वर्षों में उन्होंने ऐसे चार आयोजन किए हैं। देहरादून-मसूरी (2018), वृंदावन (2023), रामनगर (2024), सुल्तानपुर लोधी (2025) । इस वर्ष एक बार फिर ये उत्सव वृंदावन में होने जा रहा है जहाँ लगातार 108 घंटे जीवन और खुशहाली को उत्सव की तरह मनाया जाएगा । इन दिनों प्रतिभागी हर क्षण राधा रानी जी और श्रीकृष्ण जी के दिव्य प्रेम के आनंद को अनुभव करेंगे और भगवान एवं भक्त की पराकाष्ठा की खोज में मगन होंगे ।


चार दिनों तक चलने वाले इस दिव्य उत्सव में MAAsterG की वाणी, दिव्य भजनों और नृत्य के साथ, विशेष लेज़र कार्यक्रम द्वारा वृंदावन में राधा रानी जी और श्रीकृष्ण जी एवं MAAsterG की नौ दिनों की आत्मबोध की कथा को प्रदर्शित किया जाएगा । इसके अलावा, इन दिनों दिलचस्प आध्यात्मिक प्रश्नावली, उत्कृष्ट अनुभव साँझा होंगे और बहुप्रतीक्षित फेरी जिसमें प्रतिभागी लगातार राधा रानी जी और श्रीकृष्ण जी के भजनों संग वृंदावन की परिक्रमा करेंगे |


MAAsterG द्वारा 28 मार्च को प्रसिद्ध कथावाचकों को आतिथ्य सत्कार के लिए आमंत्रित किया गया है । ‘अध्यात्म प्रेम और शांति की नींव’ विषय पर आधारित कार्यक्रम में प्रमुख विचारक एवं अंतरधार्मिक लीडर सम्मिलित होंगे । इस कार्यक्रम में MAAsterG की पाँच पुस्तकों का पहला ग्लोबल पुस्तक विमोचन भी होगा ।


अपनी वाणियों में MAAsterG मनुष्य जन्म के वास्तविक उद्देश्य को बताते हैं । मुक्ति के मार्ग पर प्रकाश डालते हुए बताते हैं कि गॉड होम पहुँचना रिलैक्स, शांति, प्रेम और मुक्ति द्वारा ही सम्भव है । MAAsterG ‘साँझा मानवता’ यानी ‘शेयरड ह्यूमैनिटी’ के समर्थक हैं जो मनुष्यों के परस्पर जुड़ाव के गुणों को उजागर करती है । उनके अनुसार धर्म विभिन्न नदियों के समान हैं जिनका अपना उद्गम स्थान और अपना मार्ग है किंतु अंत में सभी सागर में ही विसर्जित हो जाती हैं ।
MAAsterG मिशन 800 करोड़ के लिए अथक परिश्रम कर रहे हैं, जिसके अंतर्गत वो जीवन का अनुभवजन्य ज्ञान ‘हैप्पीनेस गारंटीड’ की टैगलाइन के साथ विश्व के अपने 800 करोड़ भाई-बहनों तक निशुल्क साँझा कर रहें हैं ।
मिडिया सम्बंधी किसी भी प्रश्न हेतू संपर्क करें +91 9218464182


MAAsterG का संक्षिप्त विवरण
MAAsterG को 2007 में एन्लाइटन्मन्ट यानी आत्मबोध की प्राप्ति हुई और पिछले 16 वर्षों में उन्होंने अपना अनुभव लाखों लोगों के साथ वन-टु-वन के आधार पर साँझा किया । उन्होंने पाया कि दस साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग, चार पीढ़ियाँ खुशी से नाच रही हैं । इसी अनुभव के आधार पर दिसंबर 2023 में उन्होंने इस ज्ञान को विश्व के साथ साझा करने का निर्णय लिया और वो पब्लिक प्लैटफॉर्म और सोशल मिडिया के सामने MAAsterG के नाम से मिशन 800 करोड़ लेकर आए ताकि हैप्पीनेस गारंटीड टैगलाइन के साथ विश्व के आखिरी मनुष्य तक पहुँच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *