सड़क हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

हरिद्वार। जनपद के मंगलौर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक मंगलौर कस्बे के हाईवे पर बाइक सवार दंपत्ति को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय मीरजहां की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पति तमरेज बाल-बाल बच गए। उन्हें हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।


पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दंपत्ति उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बरला कस्बे के निवासी हैं और रुड़की में किसी रिश्तेदार के यहां आए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हो गया।
पुलिस के अनुसार, घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *