बोडाहेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले ईंट पत्थर, दो गिरफ्तार

विनोद धीमान
हरिद्वार।
पथरी थाना क्षेत्र स्थित गांव बोडाहेड़ी में दो पक्षों में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। इस दौरान दोनों ओर से जमकर पथराव किया गया। काफी देर तक ईंट पत्थर फेंके गए, जिसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मारपीट और पथराव के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में गांव की सड़क, ईंट पत्थरों से पटी नजर आ रही है।


पुलिस के अनुसार गांव बोडाहेड़ी में दो पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। रविवार को दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। एक दूसरे पर प्रहार करते हुए जमकर मारपीट होती रही।


अचानक से मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों ओर से ईंट पत्थर चलने लगे। पत्थरबाजी में भी कई लोगों को चोटें आई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। पत्थरबाजी में दोनों पक्षों के छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुची ने लाठियां फटकारकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस को देख मारपीट करने वाले कई लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो लोगो ंको गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते अब्दुल जब्बार उर्फ मानू पुत्र सुलेमान व मुसर्रत पुत्र इब्राहिम निवासीगण ग्राम बोड़ाहेड़ी थाना पथरी हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *