शाहपुर में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर स्वामी यतीश्वरानंद का भव्य स्वागत, 2027 में भाजपा की जीत का संकल्प

विनोद धीमान
हरिद्वार। भोगपुर पंचपुरी मंडल क्षेत्र के ग्राम शाहपुर शीतला खेड़ा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन स्थानीय रामलीला मैदान में हुआ, जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार ग्रामीण के पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर ज़ोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य सरदार संजय सिंह और भोगपुर पंचपुरी मंडल अध्यक्ष सुशील पवार ने किया। संचालन की जिम्मेदारी नीरज सैनी ने निभाई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शाहपुर शीतला खेड़ा दीपक सैनी ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी यतीश्वरानंद मंच पर पहुंचे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर तीन बार के जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान राज्य मंत्री जयपाल चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जमालपुर मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप और नरेश भगत सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गन्ना डायरेक्टर योगेश सैनी, सरदार रोहतास सिंह, राजवीर सैनी, अनिल मास्टर, छोटू जयंत, विनोद सैनी, मास्टर कृष्णपाल, सतीश चौहान, विजय चौहान, सरवन कुमार, ऋषिपाल कश्यप, पुष्कर सिंह, प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

2027 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। आने वाले 2027 के चुनाव में कमल का बटन दबाकर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएं। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने में सक्षम है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास कार्यों में लगे हैं और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम कर रहे हैं।”

स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य हर वर्ग को लाभ पहुंचाना है और यही भाजपा की असली ताकत है।

राज्य मंत्री जयपाल चौहान का बयान

कार्यक्रम में मौजूद राज्य मंत्री जयपाल चौहान ने कहा कि “भाजपा सेवा और संगठन की पार्टी है। स्वामी यतीश्वरानंद जी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनना पूरे हरिद्वार जिले के लिए गौरव की बात है। उनका अनुभव और संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणा है। 2027 का चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के आशीर्वाद से ऐतिहासिक होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है, और हम सभी मिलकर 2027 में भाजपा को रिकॉर्ड बहुमत दिलाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।”

इस भव्य कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *