सुल्तानपुर में श्री खाटू श्याम फागुन महोत्सव धूमधाम से मनाया

विनोद धीमान
हरिद्वार।
लक्सर क्षेत्र की नगर पंचायत सुल्तानपुर में श्री खाटू श्याम सेवा मंडल के द्वारा श्री खाटू श्याम फागुन महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया है। इस दौरान विश्व प्रसिद्ध गायिका अंजलि द्विवेदी के भजनों पर दर्शक झूम उठे, और जमकर फूल और गुलाल से फागुन महोत्सव मनाया। कार्यक्रम के समापन पर श्री खाटू श्याम जी को लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया है।


शनिवार को नगर पंचायत सुल्तानपुर बस स्टैंड के समीप श्री खाटू श्याम सेवा मंडल राम नगर सुल्तानपुर के द्वारा तृतीय विशाल खाटू श्याम फागुन महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री खाटू श्याम सेवा मंडल के सदस्यों व मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लक्सर एसडीएम सौरव असवाल द्वारा श्री खाटू श्याम जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद सभी ने मिलकर श्री खाटू श्याम जी का धूप दीप मिष्ठान आदि के साथ पूजा अर्चना की।
इस दौरान श्री खाटू श्याम फागुन महोत्सव में उपस्थित विश्व प्रसिद्ध गायिका अंजलि द्विवेदी के भजनों पर दर्शक झूम उठे। साथ ही फागुन महोत्सव में शामिल सैकड़ो दर्शकों ने पुष्प वर्षा कर और रंग गुलाल उड़कर जमकर फागुन महोत्सव मनाया।


श्री खाटू श्याम सेवा मंडल सुल्तानपुर के सदस्य रकम सिंह सैनी व व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि सुल्तानपुर कस्बा में पिछले 3 वर्षों से फागुन महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 8 बजे हुआ। उसके बाद पूजा अर्चना भजन कीर्तन रात्रि 2 बजे आरती के बाद श्री खाटू श्याम जी को लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण कर महोत्सव का समापन किया गया है।

महोत्सव के दौरान कुमार गौरव लुधियाना, भगवान दीक्षित और विनय गोयल के द्वारा श्री खाटू श्याम जी के भजनों का गुणगान किया गया। श्री खाटू श्याम सेवा मंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल पूर्व विधायक संजय गुप्ता हिरदेश वर्मा, उमंग गुप्ता, पंकज गुप्ता, अक्षय कुमार, आकाश गुप्ता, अंशुल गुप्ता, विजय गुप्ता आदि ने सहयोग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *