हरिद्वार। भाजपा ने अल्पसंख्यक आयोग सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। बीते रोज ही उन पर पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद आदित्य राज की गिरफ्तार की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
आदित्य राज के घर काम करने वाली किशोरी का कल शव मिला था। वह तीन दिन से लापता थी। आरोप है कि आदित्य राज और उनका सहायक अमित सैनी किशोरी का शोषण कर रहे थे।