एक प्रत्याशी नहीं ढूंढ़ पा रही कांग्रेस: त्रिवेन्द्र

हरिद्वार। जिला भाजपा की बैठक में लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया है। जिसे देखते हुए कांग्रेसियों के हाथ पांव फूल रहे है। कांग्रेस अभी भी अपने प्रत्याशी को ढूंढने के लिए भटक रही है। कांग्रेस के सभी दिग्गज चुनाव लड़ने से हाथ पीछे खींच रहे है। कांग्रेस चुनाव में कहीं दिखाई नहीं दे रही है। भाजपा रिकार्ड मतों से चुनाव में जीतने जा रही है। इस बार 400 पार के साथ भाजपा सरकार बनाएगी।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि व 23 मार्च को ऑनलाइन नामांकन करेंगे और 26 मार्च को फिजिकल नामांकन करने जाएंगे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक निजी पैलेस में चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले के सभी भाजपा विधायक व पदाधिकारी मौजूद थे।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं का जोश देखकर, उनका जोश भी दोगुना हो गया है। उन्हें उम्मीद है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश की बदौलत ही भाजपा पीएम मोदी के 400 पार का नारा पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश पूरे शबाब पर है, जिस कारण उनके जोश में भी 10 गुना वृद्धि हुई है। भाजपा निश्चित रूप से हरिद्वार में बड़े अंतर के साथ विजय दर्ज करने जा रही है। जबकि विपक्षी दल कांग्रेस अभी भी प्रत्याशी की तलाश में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *