दुःखदः भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में मौत

हरिद्वार। भाजपा अनुसूचित मोर्चे के जिलाध्यक्ष संजय सिंह का आज सुबह एक सड़क दुघर्टना में निधन हो गया। वह करीब पचास वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन से भाजपा में शोक की लहर है। संजय सिंह सुबह परिवार के साथ सहारनपुर में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। पथरी के निकट एक डंपर से उनकी कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें संजय सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में उनकी पत्नी व दो बच्चे भी उनके साथ थे जिसमें उनकी बेटी को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का उपचार चल रहा है।हादसे में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि डंपर चालक मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा।

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष विकास तिवारी, महामंत्री आशुतोष शर्मा, विधायक मदन कौशिक, स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, प्रवक्ता लव शर्मा, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, आदि ने संजय सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *