ब्राह्मणों ने यज्ञोपवीत व रक्षासूत्र का संधान कर मनाया श्रावणी पर्व

हरिद्वार। तीर्थनगरी में श्रावणी पर्व उल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मणों ने यज्ञोपवित, रक्षा सूत्र का अनुसंधान किया। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से श्रावणी पर्व मनाया गया।
बता दें कि श्रावणी पर्व का ब्राह्मणों के लिए खास महत्व है। इस दिन ब्राह्मण यज्ञोपवीत व रक्षा सूत्र का अनुसंधान करते हैं। इसके साथ ही श्राद्ध-तर्पण भी किया जाता है। खड़खड़ी में जहां सामूहिक रूप से करीब 250 ब्राह्मणों ने श्रावणी पर्व मनाया वहीं कनखल स्थित राधा कृष्ण मंदिर में भी ब्राह्मणों ने श्रावणी पर्व का आयोजन किया। जिसमें ओमकार, अग्नि, सर्प, सोम, पितृ, प्रजापति, अनिल ,सूर्य, विश्वदेव का आवाह्न करके उनकी शक्तियों को यज्ञोपवित में समाहित किया गया। आचार्य नितिन शुक्ला के आचार्यत्व में भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी द्वारा कार्यक्रम किया गया। इसमें डाक्टर प्रतीक मिश्रपुरी, नितिन शुक्ला, आचार्य दीप रत्न, शर्मा, सर्वेश खैरवाल, नीरज शुक्ला, अभिनव शुक्ला, अभिषेक कौशिक, रचित शर्मा, विनीत पराशर, इत्यादि ने हेमाद्रि संकल्प, यज्ञोपवित एवम रक्षा अनुसंधान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *