शासन ने पीसीएस अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल किया है। शैलेन्द्र सिंह नेगी एसडीएम टिहरी को अब नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश भेजा गया है।
इसके साथ ही किशन सिंह नेगी को विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी के पद से हटाते हुए उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी है।
मुक्ता मिश्रा को संयुक्त निदेशक शहरी विकास के अलावा उपमुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया है।
युक्ता मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से डिप्टी कलेक्टर पौड़ी के लिए भेजा गया है।
स्मृता परमार को उपसचिव उत्तराखंड सूचना आयोग से हटाते हुए विशेष भूमि अध्यप्ति अधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी दी।
राहुल कुमार गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश से हटाया गया है। उन्हें गढ़वाल मंडल के आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया गया।
शैलेश सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी से हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की जिम्मेदारी दी गई है।
चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी के पद से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।
अबरार अहमद को पौड़ी से डिप्टी कलेक्टर चमोली भेजा गया।
नवाजिश खालिक को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाते हुए डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी की जिम्मेदारी दी गई।


