हरिद्वार। ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार कल्लू उम्र 32 वर्ष पुत्र श्याम सिंह निवासी-ग्राम कुरडीगाढा देवबंद सहारनपुर उप्र अपनी स्कूटी से झबरेड़ा से इकबालपुर की तरफ जा रहा था। बेहडकी सैदाबाद के पास अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।
हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल रूडकी भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी को चौकी इकबालपुर ले जाया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली की जानकारी की जा रही है। जानकारी पाकर मृतक के परिजन सिविल अस्पताल में पहुंच गए।