एक युवक के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना रूद्रपुर के लालपुर ग्राम में हुई। गोली लगने के बाद युवक के दोस्त उसे हॉस्पिटल छोड़कर चले गए। अमृत हॉस्पिटल से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि गांव मलसा से युवक सन्नी पुत्र बलदेव सिंह अपने दो दोस्तों के साथ बुलेट पर गया था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। घटना मंगलवार देर शाम की है। गोली लगने के बाद दोस्त उसे गम्भीर हालत में अमृत अस्पताल छोड़कर फरार हो गए, जहां से उसे सरकारी अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने दोनों दोस्तों पर सन्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।