जंगम शिवालय व श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर देहरादून के परमाध्यक्ष श्रीमहंत कृष्णा गिरि महाराज ने शनिवार को भगवान जंगमेश्वर महादेव का अभिषेक व पूजन-अर्चन कर लोक कल्याण व सिलक्यारा में फंसे श्रमिकों के सुरक्षित शीघ्र बाहर आने की भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।

श्रीमहंत कृष्णा गिरि महाराज ने आज शनि प्रदोष व बैकुंट चतुर्दशी पर शमी पत्र से भगवान जंगमेश्वर का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने कहाकि शमी पत्र से शिवार्चन करने से कष्टों व पापों का शमन होता है। इस कारण से सिलक्यारा में सुरंग में फंसे श्रमिकों के कष्टों का शीघ्र निवारण हो और वे सभी सकुशल सुरंग से बाहर आएं, इस कामना के साथ भगवान का अभिषेक किया गया। उन्होंनें कहाकि आज शनिवार के साथ प्रदोष और बैकुंठ चतुर्दशी का संयोग बना है। ऐसे पावन योग में भगवान शिव का अभिषेक करना परम कल्याणकारी होता है।
उन्होंने सिलक्यारा श्रमिकों के शीघ्र सुरंग से बाहर आने की कामना की।