मैक्स वाहन गहरी खाई में गिरी, 2 की दर्दनाक मौत


निरालीधार-दपोली-सुनाली मार्ग पर कुमेरू डांग के पास हुई दुर्घटना
नई टिहरी। जाखणीधार ब्लाॅक के अंजनीसैण क्षेत्र के निरालीधार-दपोली-सुनाली मोटर मार्ग पर मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। उसे सीएचसी हिंडोलाखाल में भर्ती किया गया है।


मंगलवार सायं करीब 6 बजे मैक्स वाहन संख्या यूके 09 ए -0071 जाखणीधार से सुनाली पालकोट गांव जा रही थी। निरालीधार-दपोली-सुनाली मोटर मार्ग पर कुमेरू डांग के पास सायं को वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जाखणीधार के तहसीलदार गंगा प्रसाद पेटवाल ने बताया कि दुर्घटना में वाहन चालक भीम सिंह नेगी (60) पुत्र कर्ण सिंह नेगी निवासी पालकोट, हरीश लाल (38) खुणू मिस्त्री ग्राम सुनाली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुद्धि प्रकाश (50) पुत्र भोला निवासी लोणत्तर घायल हो गया। घायल को 108 सेवा से उपचार के लिए सीएचसी हिंडोलखाल में भर्ती कराया गया है।

कुमेरू डांग के लोगों ने वाहन दुर्घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायल को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने दुर्घटना पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *